+91 8090904560 chiragblog@gmail.com

रामजी के काम का लिहाज

बिन बात आप जाने कैसे हो गए नाराज़ रामजी के काम का लिहाज भी नहीं रहा वक़्त का स्वभाव बड़ा बेवफ़ा-सा है हुजूर हमेशा किसी का परवाज़ भी नहीं रहा रावण का दंभ धूल में मिला है बार बार घर भी न रहा, राजकाज भी नहीं रहा सच से नहीं है कोई नाता राजनीति का जी कल भी नहीं था और आज भी...

इश्क़-मुहब्बत

दुनिया के ऐरे-ग़ैरे फरमानों से डरते हैं क्या इश्क़ मुहब्बत वाले भी नुक़सानों से डरते हैं क्या रोज़ी-रोटी के पचड़ों में उम्र गँवाने वाले लोग दिल की भाषा भूल चुके हैं अक्ल चलाने वाले लोग पैसा-पैसा करते इन नादानों से डरते हैं क्या इश्क़ मुहब्बत वाले भी नुक़सानों से डरते हैं...

एक घड़ी की परछाई

उत्सव की आँखें भीगी हैं, एक घड़ी विपदा लाई हर उजियारे पर भरी है, एक घड़ी की परछाई कैसे वर मांगे कैकयी ने, सिंहासन से राम छिने काया से जीवन छीना है, आशा से आयाम छिने नगर समूचा वन जैसा है, यश-वैभव वनवासी है जिसने सबकी ख़ुशियाँ छीनीं, उसके द्वार उदासी है भोली रानी ख़ुद की...

हंस की चाल

महाभारत का युद्ध समाप्त हो चुका था। कृष्ण, अर्जुन को लेकर बर्बरीक के पास गए और उनसे पूछा कि युद्ध का परिणाम क्या रहा? बर्बरीक ने उत्तर दिया कि पाण्डव परास्त हो गए। उत्तर सुनकर अर्जुन चकित हो गए और बोले- ‘सारा संसार जानता है कि युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हो चुका है।...

सत्य के निशान

जब घिरे सवाल तो निदान खोजते रहे हर कथा में सत्य के निशान खोजते रहे लोग जो परोपकार की मिसाल हो गए दूसरों का दर्द ओढ़कर निहाल हो गए उन प्रजातियों का ख़ानदान खोजते रहे हर कथा में सत्य के निशान खोजते रहे प्रीति की प्रतीतियों में लीन राधिका हुई प्रेम की हवाओं में विलीन...

विवेक तिवारी बनाम राजनीति

उत्तर प्रदेश का विवेक तिवारी मामला सुखिऱ्यों में आया और सियासत गरमा गई। चुनावी माहौल में इस तरह की घटना को भुनाने में कोई भी पीछे नहीं है। क़ानून व्यवस्था के लिए हमेशा कठघरे में रही समाजवादी पार्टी ने योगी से इस्तीफ़ा मांग लिया। कांग्रेस ने भी सरकार की विफलताओं का ढोल...
error: Content is protected !!