+91 8090904560 chiragblog@gmail.com

व्यवहार

विवाद होने से अधिक निराशाजनक है, व्यवहार समाप्त हो जाना! ✍️ चिराग़ जैन

कैमरा

ख़ुद अन्धेरे में रहकर ही प्रकाशित करता है औरों को …कैमरा। लेकिन जैसे ही कोई किरण रौशन करने आती है कैमरे को… …तो इसे अंधियारी लगने लगती है सारी दुनिया। बिल्कुल इंसान की तरह है कैमरा भी …ओछा कहीं का! ✍️ चिराग़...

लक्ष्मी पूजन के समय आतिशबाज़ी

एक ख़बर- वाराणसी में गंगा आरती के दौरान बम धमाका! टिप्पणी- कभी दीवाली मनाई हो तो पता चले, लक्ष्मी पूजन के समय आतिशबाज़ी नहीं की जाती। ✍️ चिराग़...

अनुचर

क़लम भी कुछ कम नहीं है कुदाल से। …शायद कुछ गहरी ही चोट करती हो। और यथार्थ …यथार्थ तो दास मात्र है विचार का। अनुचर है बेचारा हाथ बांधे चलता है विचार के पीछे-पीछे। हिम्मत नहीं कि एक क़दम भी आगे निकल जाए! …अवलम्बन चाहिए ससुरे को विचार का। ✍️ चिराग़...

भारतवर्ष की ख़ुश्बू

मेरे भारत के हर ज़र्रे में है संघर्ष की ख़ुश्बू हर इक संघर्ष से उठती है पावन हर्ष की ख़ुश्बू जो अपने मुल्क़ की मिट्टी से कोसों दूर बैठे हैं अभी भूले नहीं वो लोग भारतवर्ष की ख़ुश्बू ✍️ चिराग़...
error: Content is protected !!