+91 8090904560 chiragblog@gmail.com

कोई यूँ ही नहीं चुभता

मैंने कौन-सी कविता कैसे लिखी, इस प्रश्न का उत्तर देना मेरे लिए असंभव-प्रायः है। भावनाओं के सागर में उठे ज्वार ने अन्तस् की धरती पर कैसा रेणुका-चित्र अंकित किया -यह तो सबको दिखाई देता है, लेकिन इस चित्र के सृजन की त्वरित प्रक्रिया में लहर कैसे उठी; कैसे धरती पर...

माखनचोर

कान्हा के किरदार का, कोई ओर न छोर इक पर वो जगदीश है, इक पल माखनचोर गोपी, ग्वाले, बांसुरी, रास, नृत्य, बृजधाम ये सारा कुछ कृष्ण का, केवल इक आयाम ✍️ चिराग़...

राम ने खोया बहुत श्रीराम बनने के लिए

त्याग दी हर कामना निष्काम बनने के लिए तीन पहरों तक तपा दिन, शाम बनने के लिए घर, नगर, परिवार, ममता, प्रेम, अपनापन, दुलार राम ने खोया बहुत श्रीराम बनने के लिए ✍️ चिराग़...

ख़ुशियों को ज़ंजीर

लिखे किसी ने गीत तो समझो, मन को गहरी पीर मिली सृजन हुआ उन्मुक्त तभी जब, ख़ुशियों को ज़ंजीर मिली किस्से बने, कहानी फैली, चित्र सजे, कविता जन्मी पर न मिली मजनू को लैला, ना रांझे को हीर मिली ✍️ चिराग़...

देश को महान कौन करता

यदि इतिहास वाले लोग हम जैसे होते बोलो दुविधाओं का निदान कौन करता झाँसी वाली रानी कर लेती समझौता गर राष्ट्र के निमित्त बलिदान कौन करता भगत भी चाटुकारों वाली भाषा सीख लेते भारतीयता पे अभिमान कौन करता नेताजी सुभाष औ पटेल होते स्वार्थी तो फिर मेरे देश को महान कौन करता ✍️...
error: Content is protected !!