+91 8090904560 chiragblog@gmail.com

बंदिशें मुस्कान पर

लोग अब दौलत तिजोरी में कमाकर रख रहे हैं और कुछ हैं जो बाज़ारों में धमाके रख रहे हैं रख रही है जब सियासत बंदिशें मुस्कान पर तब यहाँ कुछ लोग जीवन में ठहाके रख रहे हैं ✍️ चिराग़...

इत्र

इत्र है हँसी महक उठता है वो जिस पर छिड़का जाए लेकिन जो छिड़कता है वो तो चमक ही उठता है। ✍️ चिराग़...

जीवन का ज्ञान

पुरखों से आशीष, बुज़ुर्गों से जीवन का ज्ञान मिला ऐसे मुझको जीवन भर मुस्काने का वरदान मिला ईश्वर की अनुकम्पा है या फिर गत कर्मों का फल है ख़ुशियां मेरी मीत हो गईं, दुख मुझसे अनजान मिला ✍️ चिराग़...
error: Content is protected !!