+91 8090904560 chiragblog@gmail.com

सपना

बेहद आलीशान मकान का सपना पाला है तो पहले संस्कारों की झाड़ियाँ उखाड़ दो और वो जो ज़मीर है ना उसे मकान की नींव में गाड़ दो। इससे नींव को मज़बूती तो मिलेगी ही जी भी कड़ा हो जाएगा और पत्थर जैसे कलेजे की सपोर्ट से सपनों का महल खड़ा हो जाएगा। ✍️ चिराग़...
error: Content is protected !!