+91 8090904560 chiragblog@gmail.com

प्यास ठहरी है

रेत का साम्राज्य है बस हो चुके हैं घाट बेबस पर्वतों पर जल नहीं है दूर तक बादल नहीं है चल रहे हैं रेत पर, तपती दुपहरी है एक युग से प्यास ठहरी है पत्थरों के आख़िरी कण तक नहीं है बून्द जल की याद रख पाए नमी को इस जतन में आँख छलकी आँख के नीचे बची है शेष, झरनों की निशानी...

इतनी भी नाराज न होना

अभी गुलाबी रंगत वाले फूल नहीं मुरझाए होंगे अभी मेज से तुमने मेरे तोहफे नहीं हटाए होंगे अभी फोन में मेरा नम्बर उसी नाम से दर्ज मिलेगा अभी गैलरी में केवल मेरे फोटो का सर्च मिलेगा तुम तक मेरा प्यार न पहुँचे, तुम ऐसी परवाज न होना इतनी भी नाराज न होना प्यार भरे पल याद आएं...

पूरी राजनीति हो गई मवाली

पूरी राजनीति हो गई मवाली, सभी के सब जाली हैं होली के रंग रसिया एक-दूसरे को मार मार ताली, सुनावें रोज़ गाली ये ठीक नहीं ढंग रसिया अभी चाय का शोर थमा था, तभी पकौड़ा आ पहुंचा देसी गदहे नहीं चले तो, अरबी घोड़ा आ पहुंचा नरसिम्हा से मुक्त हुए तो देवेगौड़ा आ पहुंचा पहला पकड़ा...

निर्माण-प्रक्रिया

टूट कर बिखरे हुए व्यक्तित्व पर आँसुओं ने कर दिया छिड़काव गूंद डाला मुट्ठियों से भाग्य ने हो गईं सब ग्रंथियाँ समभाव अनुभवों में सन गईं जब कर्म की दोनों हथेली तब समय के चाक पर निस्तेज ने आकार पाया उंगलियों ने दाब दे-देकर दुलारा पोरवों से तब कहीं संज्ञा हुई हासिल, तभी...

क्षोभ के वातावरण में

सभ्यताओं के क्षरण में क्षोभ के वातावरण में वेदना के मूल्य का अनुमान कमतर ही रहेगा व्यस्तताओं को हृदय का भान कमतर ही रहेगा मुद्रिका में प्रेम का क्षण तो सहेजा जाएगा पर भूल जाएगा मिलन के सौख्य को दुष्यंत इक दिन प्रीति की उजड़ी हुई क्यारी पुनः पुष्पित न होगी हर कथा है...
error: Content is protected !!