+91 8090904560 chiragblog@gmail.com

सरस्वती वन्दना

वरदान दे दे मुझे छंद-गीत-कविता का, वाग्देवी तेरा उपकार मांगता हूँ मैं रंग-ओ-तरंग तेरे संग से मिलेगा मुझे, जीवन में तेरे सुविचार मांगता हूँ मैं मृदु-सौम्य-भावपूर्ण वाणी बोलने के लिए वाणी तेरे सभ्य-संस्कार मांगता हूँ मैं वाणी का वरद् सुत बन के जिऊँ मैं यहाँ, हंसवाहिनी...

इबादत

उनकी बातों में इक इबारत है उनसे मिलना भी इक इबादत है इस ज़मीं के ख़ुदा हैं वो बन्दे जिनके दिल में कहीं मुहब्बत है ✍️ चिराग़...

कविता

ज्वार भावनाओं का जो मन में उमड़ता है, तब आखरों का रूप धरती है कविता आस-पास घट रहे हादसों की कीचड़ में कुमुदिनी बन के उभरती है कविता प्रेयसी के रूप में सँवरती है कविता; औ शहीदों की अरथी पे झरती है कविता लोग मानते हैं काग़जों पे लिखी जा रही है, कवि जानते हैं कि उतरती है...
error: Content is protected !!