+91 8090904560 chiragblog@gmail.com

विकास की बाढ़

बहुत दिन बीते शहर ने डुबो दी थी एक नदी विकास की बाढ़ में। आज जमुना किनारे आया तो लगा कि उतर गई है विकास की बाढ़ फिर से बाहर निकल आई है आदमियों में डूबी …जमुना। ✍️ चिराग़...

एफबी युग

फेसबुक की सूर्यरेखा अहर्निश गहराती जा रही है। लोगों के जीवन में फेसबुक ने इतना महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है कि कुछ लोगों ने तो हर श्वास और हर उच्छ्वास की सूचना देना शुरू कर दिया है। बहुत जल्द ही ईश्वर भी मनुष्य के जीवन की अवधि मापने के लिए श्वास, वर्ष अथवा ऋतुओं जैसी...

राॅयल्टी

प्रेम जीवन का याचक नहीं ख़ुशियों का सौदागर है। मुनाफ़ाख़ोर नहीं है प्रेम एक पल की ख़ुशी के बदले एक ही पल लेगा हमारे जीवन से फिर हम जीवन भर प्रसन्न रहें उस पल की स्मृतियों में। प्रेम कभी नहीं आएगा स्मृतियों की राॅयल्टी मांगने। ✍️ चिराग़...
error: Content is protected !!