+91 8090904560 chiragblog@gmail.com

गिरगिट का कष्ट

नेता से अपनी तुलना का रिवाज गिरगिट को बहुत खलता है गिरगिट केवल संकट देखकर रंग बदलता है नेता तो अवसर देखकर रंग बदलता है। ✍️ चिराग़...

राजू श्रीवास्तव की अंत्येष्टि

आर्टिस्ट ग्रीन रूम में तैयार था मगर इस ज़िन्दगी ने मंच का परदा गिरा दिया जिजीविषा की लम्बी लड़ाई लड़ने के बाद ठहाके का हिचकी में तब्दील होना यकायक पलकें नम कर गया। ऐसा लगा ज्यों किसी ने अचानक हमारे बिल्कुल आसपास की रौनक को वीराने में बदल दिया हो। मृत्यु को बहुत नज़दीक से...

नकारात्मकता भी आवश्यक है

नकारात्मक और सकारात्मक दोनों से मिलकर ही सृष्टि संचालित होती है। हमने नकारात्मकता को ‘ग़लत’ का पर्यायवाची समझकर बड़ी भूल की है। नेगेटिव और पॉजिटिव में से कोई भी एक तार हटा दो तो विद्युत अवरुद्ध हो जाएगी। संचरण यकायक रुक जाएगा। इसीलिए महावीर कर्म शून्यता की अवस्था को...

गणपति : एक जीवनशैली

गणेश… बुद्धि के अधिपति। गणेश… रिद्धि-सिद्धि के स्वामी। गणेश… शुभ-लाभ के पिता। गणेश… संतोषी के जनक। भारतीय पौराणिक साहित्य में गणेश अद्वितीय हैं। गणेश जी को लेकर जो प्रतीक विधान गढ़ा गया है वह लक्षणा नहीं, विलक्षण है। पाराशर ऋषि के आश्रम को...

शैलेन्द्र की याद

नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्जेंडर सोल्ज़ेनित्सिन का एक उपन्यास है- ‘द कैंसर वार्ड’। इस उपन्यास में एक स्थान पर कैंसर वार्ड में भर्ती एक रोगी की पीड़ा को देखकर, उसका मन बहलाने के लिए नर्स एक गाना गाती है। गीत के बोल थे- ‘आवारा हूँ, आवारा हूँ, या गर्दिश में हूँ...

मेरी मौत की ख़बर

एक रात एक न्यूज़ चैनल स्पीड की सारी हदें पार कर गया न्यूज एंकर ने मेरे टीवी पर मुझे ही बताया कि मैं मर गया नेशनल चैनल की न्यूज़ थी इसलिए संदेह भी नहीं कर सकता था और मीडिया का इतना सम्मान करता हूँ कि इस ख़बर को सच साबित करने के लिए मैं सचमुच मर सकता था मैंने भी एक झटके...
error: Content is protected !!