+91 8090904560 chiragblog@gmail.com

आँख भर आई

रास्ता दूभर बहुत था हारने का डर बहुत था राह की धरती नहीं थी चाह का अम्बर बहुत था जूझने में व्यस्त थे, सुबकी नहीं आई जीतने पर आँख भर आई ज़िन्दगी की नाव की पतवार का एहसास भी था साथ ही इस अनकहे से प्यार का आभास भी था यूँ समझ लो, द्वार पर शिशुपाल भी था, कंस भी था और मन के...

इमारत और झोंपड़ी

झोंपड़ी को यह नहीं भूलना चाहिए कि बड़ी इमारत का मलबा भी झोंपड़ी से ऊँचा होता है। और मलबे को भी यह नहीं भूलना चाहिए कि मलबा कितना भी ऊँचा हो जाए, उसे इमारत नहीं कहा जा सकता। इमारत ध्यान रखे कि चाटनेवाले दीमक कहलाते हैं और मरम्मत की आवाज़ें शोर होती हैं, संगीत नहीं!...

आराम का एक दिन

रात काटें जागकर हम दिन बिताते भागकर हम व्यस्तता से घिर रहे हैं क्यों उनींदे फिर रहे हैं इस थकन के भाग्य में आराम कुछ घोलें आओ कुछ पल चैन से सो लें एक दिन ऐसा जुटा लें, जब कोई भी काम ना हो आँख में ख्वाहिश नहीं हो, श्वास में संग्राम ना हो व्यस्तता के ढेर से बस एक दिन...

हनुमान : भक्त से मित्र हो जाने की यात्रा

अगाध समर्पण का साकार रूप हैं हनुमान। निस्पृह भक्ति का शाश्वत उदाहरण हैं हनुमान। श्रीमत् हनुमान की वीरता अन्य किसी भी वीर की वीरता से इसलिए विशेष है, क्योंकि हनुमान की वीरता समर्पण से उत्पन्न हुई है। श्रीराम के प्रति वीरवर हनुमान का जो समर्पित प्रेम था, उसी की कुक्षि...

सत्य

सत्य के लिए व्याकरण की नहीं अंतःकरण की आवश्यकता होती है। ✍️ चिराग़ जैन
error: Content is protected !!