+91 8090904560 chiragblog@gmail.com

लपेटे में नेताजी

लगभग पांच साल तक चिराग़ जैन ने न्यूज़ 18 इंडिया के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘लपेटे में नेताजी’ में भाग लिया है। इस कार्यक्रम में समसामयिक विषयों पर राजनैतिक व्यंग्य की पद्य रचनाओं का प्रसारण किया जाता है। इतनी लम्बी अवधि में पैरोडी, हास्य, व्यंग्य, छंदमुक्त तथा मुक्तछंद की रचनाओं के अतिरिक्त घनाक्षरी, सवैये तथा गीत आदि की खूब सर्जना हुई।
यद्यपि इन सब रचनाओं का आधार तात्कालिक घटनाएं हैं, तथापि इनमें साहित्य का सर्वदा अभाव नहीं है। इन सभी रचनाओं को हमने किसी पुस्तक के रूप में संकलित करने का मन बनाया है। उन सभी रचनाओं को इस खंड में पाठक पढ़ सकते हैं। ये सभी रचनाएं एक क्रम में लगाने पर पद्यात्मक इतिहास का सा चेहरा बना लेती हैं।

अनुक्रम

अलविदा 2017

दो हजार सत्रह भी बीता समय अनवरत दौड़ा जाय क्या क्या छूट गया है हमसे आओ देखें नजर घुमाय साल शुरू ही हुआ अभी था उत्सव का माहौल जवान छोड़ गए संगत सितार की अब्दुल हामिद जाफर खान अभी सिसकियों से बाहर भी नहीं आ सका था इक साज मौन हो गई ओमपुरी की दानेदार अलभ आवाज उधर राजनीति की गलियों में भी मातम ने दी दाब...

नोट बंद हो गये

जिनके इशारों पर नाचता था भ्रष्टतंत्र कैश के बिना सभी रिमोट बंद हो गये वोट फोर नोट की जो करते थे राजनीति उन मायाधारियों के वोट बंद हो गये डाकुओं का कैश से हुआ है ऐसा मोहभंग सरे-आम लूट व खसोट बंद हो गये पर्दे के पीछे काफ़ी कुछ अभी भी है बंद जनता को लगता है नोट बंद हो गये ✍️ चिराग़...

गोरखपुर बाल हत्याकांड

इक कमीशनखोर से उसकी कमीशन छीन ली उसने मासूमों से सारी ऑक्सीजन छीन ली हाकिमों ने वहशियों के साथ बस इतना किया दे के उनको ट्रांसफर उनकी डिवीजन छीन ली ✍️ चिराग़...

हिंदी-चीनी भाई-भाई

ओ मगरमच्छ के भ्रष्ट रूप, ओ दानव के कल्पित स्वरूप इतिहास हमें बतलाता है, बड़बोला हानि उठाता है बासठ की याद दिलाते भी, क्या बिल्कुल लाज नहीं आई तब तेरे पुरखे भजते थे, हिंदी-चीनी भाई-भाई ऊपर-ऊपर मीठा बनता, भीतर से खड़े सरौते सा कहने भर को चीनी है पर, कड़वा है सड़े चिरौते सा तिब्बत को आँख दिखाता है,...

रोमियो स्क्वैड

दहशत का आलम हो रा है, अब तो नैन लड़ाने में खाकी वर्दी वाले मिल गए, कुट गए छोरे थाने में कपड़ों पे ख़ुश्बू लगा के निकले हुजूर बाल-वाल काढ़-कूढ़ के चहकने लगे छोरियों के काॅलेज के बाहर लगा के घात खड़े-खड़े बड़ी-बड़ी बात करने लगे काॅलेज की कोई लड़की वहाँ से गुज़री तो घूर-घूर कर टोंट पास करने लगे तभी एक पुलिसिया...

अलविदा 2016

कड़वी यादों के संग बीता दो हज़ार सोलह का साल ऐसी उथल-पुथल थी इसमें, कोई पाया नहीं संभाल अभी साल प्रारंभ हुआ था, चढ़े दूसरे सूरजदेव वायुसैनिकों के सम्मुख थे आतंकों के अधम कुटेव पश्चिम में आतंक चढ़ा तो पूरब में दहला इम्फाल भारत भर को स्तब्ध कर गया, तीन जनवरी का भूचाल अभी संभल भी नहीं सके थे, काश्मीर तक...

नोटबंदी Day by Day

8 NOV एक सप्ताह से काला धुआँ आँखों में जल रहा था, अब नारंगी और हरे नोट आँखों में चुभ रहे हैं। जितने का पेट्रोल भरवा सकते हो भरवा लो, बाकी में पैट्रोल डाल कर आग लगा दो। आदेशानुसार : मोदी उर्फ़ धो दी। प्रधानमंत्री जी करुणानिधान हैं, वे जानते थे कि दिल के दौरे वाले मरीज़ 100 रूपये के नोट नहीं जुटा...

भारत-पाकिस्तान संबंध

मोदी जी - "नवाज़ साहब, आप ये बार बार सीमा की शांति क्यों भंग करते हो?" नवाज़ - "अरे मोदी जी, हमारे यहाँ 8 राज्य हैं, उनमें चुनाव होते हैं तो जनता का समर्थन जुटाने के लिए हमें भारत से छेड़ छाड़ करनी पड़ती है।" मोदी जी - "ऐसा करके क्या सचमुच चुनाव जीता जा सकता है?" नवाज़ - "100℅" मोदी जी - "तो बेट्टा, अब...

संदीप कुमार की सीडी

हाईकमान : संदीप कुमार जी, आपने जिस तरह की सेल्फ़ी ली हैं, उनसे आपको डर नहीं लगा? संदीप कुमार : प्यार करने वाले कभी डरते नहीं, जो डरते हैं वो प्यार करते नहीं। हाईकमान : तुम्हें कुछ करना था तो चुपचाप कर लेते, इसका ढिंढोरा पीटने की क्या ज़रूरत थी? संदीप कुमार : प्यार किया कोई चोरी नहीं की, छुप-छुप आहें...

राजनीति के दो चेहरे

दृश्य 1 एंकर : आप जीएसटी बिल पर कांग्रेस से क्या अपेक्षा करते हैं। भाजपाई : कांग्रेस देशहित के लिए इस बिल का समर्थन करे। कांग्रेसी : लेकिन 2013 में तो इसी बिल का भाजपा ने विरोध किया था। भाजपाई : बीती ताहि बिसार के आगे की सुधि ले। दृश्य 2 एंकर : आपकी सरकार कश्मीर समस्या का कोई समाधान क्यों नहीं...

error: Content is protected !!