कोई यूँ ही नहीं चुभता
मैंने कौन-सी कविता कैसे लिखी, इस प्रश्न का उत्तर देना मेरे लिए असंभव-प्रायः है। भावनाओं के सागर में उठे ज्वार ने अन्तस् की धरती पर कैसा रेणुका-चित्र अंकित किया -यह तो सबको दिखाई देता है, लेकिन इस चित्र के सृजन की त्वरित प्रक्रिया में लहर कैसे उठी; कैसे धरती पर न्यौछावर हुई; कैसे उसने रेत को काटा और कैसे वह वापस लौट गई – इन दृश्यों के साक्षी तो बहुत हैं, समीक्षक कोई नहीं।
मैंने अपने भीतर कविता के प्रस्फुटन को चाहे समझा न हो, देखा अवश्य है। सहज साक्षीभाव से सृजन की आकुलता को अनुभूत किया है। मन के भीतर गुंजायमान काव्य-ध्वनियों का दिन-रात पीछा किया है और अनुभूति से अभिव्यक्ति के बीच, यात्रा की जटिलताओं से साक्षात्कार किया है।
मुझे मालूम है कि मैं किसी कविता के अवतरण का माध्यम हो सकता हूँ, निमित्त हो सकता हूँ, रचयिता नहीं। इसी सत्य को जानते हुए, मैंने कभी कविता लिखने के लिए प्रयास नहीं किए। अभिव्यक्ति में बदलती अनुभूति की विधा के साथ कभी छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं की। बल्कि उद्वेलन की पराकाष्ठा पर पहुँचकर इन रचनाओं ने स्वयं ही अपने अवतरण का निमित्त बनाकर मुझे कृतार्थ किया है। मैंने तो अन्तस् में कहीं दूर गूंजती हुई ध्वनियों को सुनकर, गणपति भाव से उन्हें यथावत् काग़ज़ पर उतारने से अधिक कुछ भी नहीं किया।
जैसे मधुमास में लाल-लाल फूलों से लदने से पहले गुलमोहर के छोटे-छोटे पत्ते स्वतः ही झरने लगते हैं। ऊँचे-ऊँचे वृक्षों का आसन त्यागकर विराट धरातल पर आ उतरते हैं। ठीक उसी प्रकार, कविता भी एक अजीब सी मस्ती लिए स्वेच्छा से ही शब्दों का रूप धारण करती है। काव्य की यह मस्ती स्वयं काव्य को तो आह्लादित करती ही है, साथ ही साथ संसर्गियों के मन में भी एक पावन-सी ऊर्जा, एक सात्विक-सा रोमांच उत्पन्न करती है। इस परिस्थिति में शब्द तलाशने नहीं पड़ते; तुक मिलाने नहीं पड़ते; मात्राएँ गिननी नहीं पड़तीं और धुनें बनानी नहीं पड़ती! सब कुछ स्वतः घटित होता है, एकदम सहज… सत्य-सा…! और ध्यानस्थ योगी-सा कवि, नितान्त अकेला… अकिंचन…. रचना का अवलम्बन बनकर सुखसागर में गोते लगाता है।
अनहद नाद के समान अन्तस् में गूंजते इन काव्य स्वरों के पाश्र्व में, जो कारक विद्यमान होते हैं, उनके बूते ही अनुभूति से अभिव्यक्ति की दुर्गम यात्रा पूर्ण हो पाती है। सो, मैं आभारी हूँ उन स्थितियों, परिस्थितियों, योग तथा मनुष्यों का, जो किसी भी रूप में मेरी अनुभूति के कारक बने और अभिव्यक्ति के साक्षी रहे। साथ ही आभार व्यक्त करता हूँ, उन अपनों का जिनके स्नेहावलम्बन को पकड़ मेरा रचनाकार अब तक की यात्रा तय कर सका!
काव्य का दिव्य अवतरण मेरे माध्यम से यूँ ही काग़ज़ों पर होता रहे और माँ शारदे का आशीष सदैव मेरे अन्तस् में काव्य-प्रस्फुटन का रूप धरकर फलीभूत होता रहे!
अनुक्रम
कामना
प्रेम, शांति और सौम्यता, सबका हो विस्तार सबके जीवन में भरे, प्यार, प्यार और प्यार ✍️ चिराग़ जैन
मेरे गीतों की दिव्य प्रेरणा
मेरे अन्तर्मन की पावन-सी कुटिया में मेरे गीतों की दिव्य प्रेरणा बसती है उसकी ऑंखों से बहती हैं ग़ज़लें-नज्में कविता होती है जब वो खुलकर हँसती है हर भाषा, संस्कृति, काल, धर्म और धरती की हर उपमा उस सौंदर्य हेतु बेमानी है सारे नष्वर लौकिक प्रतिमानों से ऊपर सुन्दरता की वो शब्तातीत कहानी है वो पावनता की...
विविधता
(एक) आलीशान शोरूम के चमचमाते शोकेस में महंगी विग सिर पर लगाये हज़ारों रुपये के लहंगे से सजा इतरा रहा था पुतला। (दो) अंग्रेजी स्टाइल के फास्ट-फूड कॉर्नर में जगमगा रहा था आकर्षक-स्वादिष्ट राजकचौरी से सजा महंगा ख़ूबसूरत काउण्टर ...मद्धम नीले प्रकाश के साथ। बोनचाइना के महंगे प्यालों में रखे आइसक्रीम के...
सब कुछ तेरे पास है
अपने भीतर झाँक ले, अपना हृदय टटोल सब कुछ तेरे पास है, अपनी आँखें खोल ✍️ चिराग़ जैन
दिल में कोई कराह
बाक़ी नहीं है दिल में कोई कराह शायद मुद्दत हुई, हुए थे, हम भी तबाह शायद फिर से जहान वाले बदनाम कर रहे हैं फिर से हुई है हम पर उनकी निगाह शायद किस बात पर तू सबसे इतना ख़फ़ा-ख़फ़ा है तुझको कचोटता है तेरा गुनाह शायद फिर रेत पर लहू की बूंदें दिखाई दी हैं कोई ढूंढने चला है सहरा में राह शायद दुल्हन की आँख...
पनिहारी
पानी भरने को पनिहारी पनघट चली मटकिया मटकती कटि में दबात है गोरी के बदन की छुअन ऐसी मदभरी मदहोश गगरिया झूम-झूम गात है अंग-अंग में सुगन्ध ता पे मतवारी चाल मोरनी भी नत है, हिरनिया भी मात है चूम-चूम पतली कमरिया गुजरिया की गगरिया गोरी संग ठुमका लगात है क्वारी पनिहारी लिए झारि जो मटक चली झारि वाला वारि...
स्वतन्त्रता
मन के मलंग मतवाले महानायकों की कुर्बानियों का परिणाम है स्वतन्त्रता स्वर की बुलन्दियों ने जो अदालतों में किया क्रान्ति का वो दिव्य यशगान है स्वतन्त्रता शहीदों ने भूख-प्यास सह के बचाया जिसे भारती का वही स्वाभिमान है स्वतन्त्रता लाल-बाल-पाल औ सुभाष जैसे ऋषियों की साधना का शुभ्र वरदान है स्वतन्त्रता...
आदमी मायूस होता है
हवस की राह चलकर आदमी मायूस होता है सदा आपे से बाहर आदमी मायूस होता है कभी मायूस होकर आदमी खोता है उम्मीदें कभी उम्मीद खोकर आदमी मायूस होता है न हो उम्मीद तो मायूसियाँ छू भी नहीं सकतीं हमेशा आरज़ू कर आदमी मायूस होता है हज़ारों ख्वाब बेशक़ बन्द ऑंखों में पलें लेकिन पलक खुलने पे अक्सर आदमी मायूस होता है...
बचपन
हँसी-ख़ुशी के वो लमहे हज़ार बचपन के कभी तो लौटते दिन एक बार बचपन के नहीं, दिमाग़ न थे होशियार बचपन के तभी तो दिन थे बहुत ख़ुशगवार बचपन के बड़े हुए तो बहुत लोग मिल गए लेकिन बिछड़ चुके हैं सभी दोस्त-यार बचपन के जो जिस्म को नहीं दिल को सुक़ून देते थे बहुत अजीब थे वो रोज़गार बचपन के लड़े जो सुब्ह तो फिर शाम...
निश्छल सौंदर्य
उससे नहीं मिलूँ तो मन में बेचैनी-सी रहती है उसकी आँखों में इक पावन देवनदी-सी बहती है उसके गोरे-नर्म गुलाबी पाँव बहुत ही सुंदर हैं उसकी बातें निश्छलता का ठहरा हुआ समुन्दर हैं उसकी वाणी मुझको सब वेदों से सच्ची लगती है उसकी मीठी-मीठी बातें कितनी अच्छी लगती हैं वो न जाने क्यों मुझसे अनजानी बातें करती...
