कोहरा घना है
‘कोहरा घना है’ शीर्षक से तैयार की जा रही यह पुस्तक, चिराग़ जैन के उन व्यंग्य-लेखों का संग्रह है जो समसामयिक घटनाओं पर लिखे गए हैं। लोकतंत्र, राजनीति तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन व्यंग्य-लेखों में हास्य से अधिक चुटीले कटाक्ष का रंग देखने को मिलता है। यह पुस्तक फिलहाल प्रकाशनाधीन है।
अनुक्रम
आंदोलन या उपद्रव
जाटों के उपद्रव को 'आंदोलन' कहकर मिडिया भी कम नुक़सान नहीं कर रहा। मैं सरकार से गुर्जरों, जाटों और पटेलों को नौकरियों में आरक्षण देने की मांग करते हुए अपेक्षा करता हूँ कि इनसे तब तक "बिना वेतन नौकरी" करवाई जाए जब तक इनके उपद्रवों से हुए नुक़सान की भरपाई न हो जाए। जेएनयू में कुछ लोगों ने भारत की...
आवाज़ बग़ावत की
शिक्षा के आँगन में गूंजी जब आवाज़ बग़ावत की तब सीमाएँ पार हुईं थीं ज़्ाुर्रत और हिमाक़त की उन हाथों ने कीचड़ फेंकी हिंदुस्तानी शानों पर जिनका रोम-रोम गिरवी है भारत के एहसानों पर जिस धरती पर चले गुडलने वो धरती भारत की है जिसे पकड़ कर लगे संभलने, वो उंगली भारत की है जिस बगिया से आम चुराए, वो बगिया भारत...
लालकिला कवि-सम्मेलन
प्यारे देशवासियो! आपको यह सूचित करते हुए ख़ुशी हो रही है कि हम पंजाबी, हम सिंधी, हम ये, हम वो सब कुछ हैं लेकिन सुरक्षा कारणों से हम हिंदी नहीं हो पा रहे हैं। यह बताते हुए मैं फूला नहीं समा रहा हूँ कि हिंदी कवि-सम्मेलन जगत् का शीर्ष कहा जाने वाला लालकिला कवि-सम्मेलन इस बार सुरक्षा कारणों से "स्थगित"...
इनक्रेडिबल इण्डिया
दुनिया की समस्या ये है कि विश्व से आतंकवाद कैसे समाप्त हो। फ़्रांस इस सोच में व्यस्त है कि isis को कैसे समाप्त किया जाए। अमरीका ये सोच रहा है कि हमला ज़मीनी होना चाहिए या हवाई। चीन इस चिंता में है कि विश्व की अर्थव्यवस्था को अपने पक्ष में कैसे पलटा जाए। पाकिस्तान यह जुगत भिड़ा रहा है कि चीन और अमरीका...
पेरिस में आतंकी हमला
उत्सवों के मौसम में पेरिस की आबो-हवा आतंकी हमलों से विषैली हो गई। शुक्रवार की शाम वीकेंड की शुरुआत थी। सैंकड़ों बेगुनाह दहशतगर्दी के शिकार हुए। आख़िर कब पूरी दुनिया एकजुट होकर इन मुट्ठी भर जाहिलों को क़ाबू करेगी। हम कब अपनी जातियों, सम्प्रदायों. भूगोलों, देशों, भाषाओँ से ऊपर उठकर मानवता के लिए एक...
मोदी… मोदी…
मोदी जी नेपाल गए। लोगों ने नारे लगाए -"मोदी ...मोदी।" मोदी जी प्रसन्न हुए। मोदी जी अमरीका गए। लोगों ने नारे लगाए- "मोदी ...मोदी।" मोदी जी आत्मविश्वासी हो गए। मोदी जी जापान गए। लोगों ने नारे लगाए- "मोदी ..मोदी।" मोदी जी बेबाक़ हो गए। मोदी जी चीन गए। लोगों ने नारे लगाए- "मोदी ....मोदी।" मोदी जी ने...
इसे कहते हैं बाज़ी
सियासत के एक खेमे ने कुछ कलाकारों को बटोरा ...सरकार का विरोध करने के लिए। फिर सियासत के दूसरे खेमे ने कुछ कलाकारों को बटोरा ...कलाकारों का विरोध करने के लिए। अब कुछ दिन हो-हल्ला होगा। एक खेमे के कलाकार दूसरे खेमे के कलाकारों को गालियाँ देंगे। खूब शोर होगा। सोशल मीडिया पर खेमेबाज़ी होगी। जब माहौल...
स्वराज पर्व
बधाई हो! दिल्ली सरकार का 'स्वराज पर्व' रद्द हो गया। मतलब यह कि केन्द्र सरकार स्वतंत्रता दिवस मनाएगी, और सारी सरकारें भी स्वतंत्रता दिवस मनाएंगी, लेकिन दिल्ली सरकार स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाएगी। अख़बार में आया है। पहली बार पता चला है कि स्वतंत्रता दिवस भी सबका अलग-अलग है। सुना है कि दिल्ली पुलिस ने...
सलमान ख़ान का ट्वीट
इस देश के सभी लोग चाहते हैं कि हम लोग अपने त्योहार मिलजुलकर मनाएं। अच्छी बात है। मनाने भी चाहियें। लेकिन जब वे ही सब लोग किसी चुनौती से जूझते हैं तो हम साथ खड़े क्यों नहीं दिखाई देते। जब हमारा लचर न्यायतंत्र दशकों की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किसी कठोर निर्णय पर पहुँचता है तो हम हिन्दू-मुस्लिम...
भ्रष्टतंत्र का योग दिवस
विश्व योग दिवस की शुभकामनाएँ। योग पूरी दुनिया में नए आयामों को खोल रहा है किन्तु फिर भी योग के जितने आयामों से हमने पटाक्षेप किया है उसका कोई मुक़ाबला नहीं है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। एक बड़ा तबका इन कार्यक्रमों में योगाभ्यास ही करने जाता है। लेकिन...