+91 8090904560 chiragblog@gmail.com

एक अदद किरदार

‘एक अदद किरदार’ में चिराग़ जैन की उन गद्य रचनाओं का समावेश है, जो डायरी, संस्मरण तथा आत्मकथात्मक शैली में रची जा रही हैं। संभव है इस शीर्षक तले संकलित सभी रचनाएं अंततः चिराग़ जैन की आत्मकथा के रूप में पाठकों को प्राप्त हों।

अनुक्रम

क़लाम साहब नहीं बिके

मन दुखी है मेरा ही नहीं… सबका आज सिर्फ़ क़लाम साहब ही सुपुर्द-ए-ख़ाक़ नहीं हुए उनके साथ ही दफ़्न हो गई ये उम्मीद भी कि इस देश का मीडिया कभी ज़िम्मेदार होगा इस देश का मीडिया कभी संवेदनशील होगा इस देश का मीडिया कभी इस देश का होगा। मीडिया ने बोला नहीं पर साफ़-साफ़ बता दिया याक़ूब ज़्यादा बिकाऊ था… अच्छा ही हुआ...

कलाम साहब नहीं रहे!

आह! कलाम साहब नहीं रहे! जीवन की अंतिम श्वास तक सक्रिय और सकारात्मक रहकर आप नहीं रहे!! देह ही हारी होगी मन तो जीवित ही था आपका चिकित्सकों ने काश मन टटोला होता तो कह न पाते कि "ही इज़ नो मोर…" सुना है "लिवेबल प्लेनेट अर्थ" पर बोल रहे थे आप महसूस हुआ होगा इस दौरान कि ये प्लेनेट अब लिवेबल रहा नहीं।...

संतोष आनन्द जी के घर महाशोक

जीवन में कुछ क्षण ऐसे आते हैं, जब शब्द हिचकियों और सुबकियों में अनूदित होजाते हैं। आज संतोष आनंद जी को सुबकते हुए देखा तो उनके गीतों की जिजीविषा वहाँ व्याप्त सन्नाटे में लास्य करने लगी। इसी जिजीविषा की उंगली थामकर मृत्त्यु के सम्मुख निरुपाय खड़ा एक बुज़ुर्ग बाप कदाचित् फिर से अपनी सुबकियों का...

आरएस पुरा

मैंने आरएस पुरा बॉर्डर कई बार देखा है। सतवारी एयरपोर्ट से निकलकर धान के खेतों से गुज़रते हुए कई बार पहुंचा हूँ उस गेट तक जहां माइलस्टोन लगा हुआ है "सियालकोट 11 किलोमीटर"। ज़ीरो लाइन भी देखी है। "919 इण्डिया" का मार्क-स्टोन.... तिरंगे में रंगी भारतीय पोस्ट.... हरे रंग में रंगी पाकिस्तानी पोस्ट......

अद्भुत थे प्राण।

अपने हर चरित्र में जो मनोवैज्ञानिक इंजीनियरिंग की वो कमाल थी। चाचा चौधरी का दिमाग़ बड़ा बनाया और होंठ मूछ में छुपा दिए। साबू का शरीर बड़ा बनाया। पिंकी, बिल्लू, चाची इन सबके आकार में एक प्रकार था। साबू जैसे चरित्र की कल्पना कार्टून जगत् में एलियन का प्रादुर्भाव था। संभवतः यह चरित्र भारतीय बच्चों का...

फ्रेंडशिप

"भाई नी है... दिखा दे ना।" उसने मेरे ठीक पीछे वाले बेंच पर से फुसफुसा कर कहा। मैं थोड़ा सा सरक गया। "साले ढंग से दिखा वरना रहने दे।" "अबे तो मैं अपना न लिखूँ।" "अच्छा बस एक मिनिट।" "एक बार में देख ले, फिर नहीं दिखाऊंगा। इत्ता लम्बा पेपर है, तेरे कारण मेरा भी रह जाएगा।" "अबे मैं फेल हो गया तो तुझे...

error: Content is protected !!